रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 368 पद उपलब्ध हैं, और आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होकर 14 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन चलेगी। आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए, जो 01 जनवरी 2025 को निर्धारित की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduation) निर्धारित है। आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए ₹500 और अनुसूचित जाति/जनजाति/महिला/दिव्यांग के लिए ₹250 है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (यदि आवश्यक हो), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल है। लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, गणित एवं रेलवे/टेक्निकल नॉलेज संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें कुल 120 प्रश्न होंगे और परीक्षा अवधि 90 मिनट रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 7वां वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 के तहत प्रारंभिक वेतन ₹35,400/- प्रतिमाह मिलेगा, जिसमें DA, HRA और अन्य भत्ते जोड़कर वेतन ₹48,000 से ₹60,000 प्रतिमाह हो सकता है। आवेदनकर्ता को आधार कार्ड की डिटेल और फोटोग्राफ अपडेटेड होने चाहिए।
भर्ती की पूरी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।